फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dead body of married woman found hanging, accused of murder

Banda News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Sat, 25 Mar 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 25 Mar 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging, accused of murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बांदा जिले में ससुराल में कमरे में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने सास और ननद पर प्रताड़ित कर हत्या के बाद शव लटकाने का आरोप लगाया है। बिसंडा थाना क्षेत्र के नगला पुरवा निवासी मनीषा (20) का शव गुरुवार को ससुराल में कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना के समय मृतका की सास मुन्नी, ननद माया घर के सामने स्थित दूसरे निर्माणाधीन मकान में थीं।
विज्ञापन


ससुर रामबहोरी घर पर था। कुछ देर बाद सास लौटी और कपड़े सुखाने छत पर पहुंची तो कमरे में मनीषा का शव लटका मिला। ससुर बताया कि उसने क्यों खुदकुशी की है। यह उसे नहीं पता। उधर, मृतका की मां मरका सांड़ा निवासी रानी ने बताया कि उसने पुत्री की शादी 27 अप्रैल 2022 में रोहित के साथ की थी। रोहित हैदराबाद में रहकर मजदूरी करता है।
विज्ञापन


पुत्री ससुराल में रहती थी। आरोप है कि पुत्री को सास और ननद खाना नहीं देते थे। तरह-तरह से प्रताड़ित करती थी। उन्होंने ही फंदा लगाकर मार डाला है। थानाध्यक्ष कृष्णदेव त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। मायके पक्ष ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed