फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dead body of hunter found 14 km away in Yamuna

यमुना में 14 किमी दूर मिला शिकारी का शव

Mon, 14 Sep 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dead body of hunter found 14 km away in Yamuna
बांदा। मछली के शिकार के लिए जाल फेंकते समय यमुना नदी में गिरे शिकारी का शव रविवार की शाम 14 किलोमीटर दूर मिला। चरवाहों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

पड़ोसी जिले फतेहपुर के मोहारी (जाफरगंज) गांव का जगभान (40) पुत्र छंगूलाल चार दिन पूर्व शुक्रवार को सुबह करीब 8 बजे पैलानी थाना क्षेत्र के गड़ोला गांव के पास यमुना नदी में जाल से मछली का शिकार कर रहा था। तभी जाल फेंकते समय वह नदी में गिर गया था।
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में गोताखोर उसकी खोजबीन में जुटे रहे। घटनास्थल से करीब 14 किलोमीटर दूर रविवार की शाम पैलानी थाना क्षेत्र के मड़ौली कलां गांव के नजदीक झाड़ियों में उसका शव फंसा मिला। चरवाहों की सूचना पर थाना इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार फोर्स के साथ पहुंचे और शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शिकारी के परिजनों ने बताया कि जगभान को मिर्गी के दौरे भी आते थे। अपने साथियों के साथ वह मछली का शिकार कर रहा था। आसपास मौजूद नाविकों ने बचाने की भी कोशिश की, लेकिन बहाव तेज होने पर जगभान गहरे पानी में समा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed