फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dead body of a young man found in the field, fear of murder

Banda News: खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sat, 02 Sep 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 02 Sep 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found in the field, fear of murder
बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के करबई गांव के एक खेत में 45 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। खेत मालिक और ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। हत्या की आशंका के चलते डाग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने सुबूत जुटाए।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के करबई गांव में दादूराम के खेत में एक 45 वर्षीय युवक का शव पड़ा पाया गया। शरीर पर सफेद टीशर्ट और काला पैंट पहने हुए था। खेत मालिक और ग्रामीणों की सूचना पर अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी व देहात कोतवाली प्रभारी जयचंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

अपर एसपी के निर्देश पर डाग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। युवक की जेब से 300 रुपये व गुटखा बरामद हुआ है। एक पर्ची में मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ मिला है। पुलिस उस नंबर को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि शरीर में चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। फील्ड यूनिट से जांच कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा जा रहा है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed