{"_id":"5f70c8c78ebc3e9b9f3718a0","slug":"dca-will-set-up-8-teams-in-the-age-group-of-14-to-19-banda-news-knp58517630","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 से 19 आयु वर्ग की 8 टीमें गठित करेगा डीसीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 से 19 आयु वर्ग की 8 टीमें गठित करेगा डीसीए
विज्ञापन
जिला क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक में उपस्थित वरिष्ठ क्रिकेटर व सदस्य।
- फोटो : BANDA
बांदा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) किशोर और युवा क्रिकेटरों में बढ़ावा देने के लिए अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन करेगी। तीनों ही वर्ग के खिलाड़ियों की आठ टीमें तैयार की जाएंगी। हरेक टीम में एक बालिका खिलाड़ी अनिवार्य रूप से रहेगी।
क्रिकेट आयोजन के लिए अगले माह 5 अक्तूबर से नामांकन पत्र मिलेंगे। मैच राइफल क्लब ग्राउंड पर होगा। यह निर्णय रविवार को डीसीए की बैठक में लिया गया।एसोसिएशन सचिव वासिफ जमां के आवास पर हुई बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।
प्रमुख रूप से यह निर्णय लिया गया कि अंडर-14 से 19 के खिलाड़ियों को जोड़ा जाएगा। नामांकन के लिए मात्र 51 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। टीम में शामिल होने वाली बालिका का चयन लॉटरी से होगा। आयोजन में अंपायर, कमेंटेटर और स्कोरर को 200 रुपये प्रति मैच की दर से फीस दी जाएगी। चयनकर्ताओं में डीसीए के वरिष्ठ खिलाड़ी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
वही स्थान भी निर्धारित करेंगे। यह भी तय हुआ कि बांदा प्रीमियर लीग के सहयोगियों को समारोहपूर्वक सम्मानित किया जाएगा। वार्षिक सदस्यता अभियान का भी निर्णय हुआ। सदस्यता शुल्क एक हजार रुपये तय किया गया। प्रतियोगिता के नामांकन फार्म अगले माह 5 अक्तूबर से मिलेंगे। आयोजन स्थल राइफल क्लब ग्राउंड रहेगा।
बैठक में डीसीए अध्यक्ष विनोद यादव सहित विनय श्रीवास्तव, चंद्रमौलि भारद्वाज, राममिलन गुप्ता, तारिक मंसूर खां, शारिक नियाजी शेखू, मनोज मिश्रा, कमलेश राजपूत, ललित प्रताप, रेहान खां, रवि प्रकाश, ललित कुमार, राजेंद्र अवस्थी, आशुतोष नारायण और तनु नंदा आदि वरिष्ठ खिलाड़ी और सदस्य उपस्थित रहे। संचालन बीपीएल आयोजन सचिव महेश साहिल ने किया। बैठक के अंत में मेजबान और सचिव वासिफ जमां ने सभी का आभार जताया।