फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Day 43 of the Nirvana Chetndas saint Baba , was coined by Carol Gurdwara

संत बाबा चेतनदास के 43वां निर्वाण दिवस, भजन से गूंजा गुरुद्वारा

Sat, 20 Dec 2014 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 20 Dec 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
Day 43 of the Nirvana Chetndas saint Baba , was coined by Carol Gurdwara

संत बाबा चेतनदास के 43वें निर्वाण दिवस पर शनिवार को सिंधी गुरुद्वारा में भजन संध्या गूंज उठे। सिंधी साधुओं ने संत के जीवन पर चर्चा की। ‘बालक, बूढ़े, जवान कहें, टेऊं सत्संग से तुमरा होए कल्याण’ प्रवचन भी गूंजे।

विज्ञापन


शिवशांति आश्रम, लखनऊ से आए संत शिरोमणि सांई चांडूराम ने कहा कि हमें संतों और बड़ों की खिदमत (सेवा) निष्काम भावना से करनी चाहिए। जरूरतमंदों की सेवा तन, मन, धन से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन को शुभ कार्यों से सजाएं।
विज्ञापन


प्रेम प्रकाश आश्रम, कानपुर से आए संत भोला सांई ने कहा कि मनुष्य के सुधार का एक ही सत्संग साधन है। संत समागन आइए बालक, बूढ़े, जवान कहें टेऊं सत्संग से तुमरा होए कल्याण।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगत अमरलाल ने कहा कि संत बाबा चेतनदास ने अपना सारा जीवन बांदा नगर में परोपकार में बिताया। नित्य सत्संग भजन से वह सबका मन मोह लेते थे। उनकी चेतन भजवावली आज भी भारत में प्रसिद्ध है। समापन गुरुग्रंथ साहिब के पाठ से हुआ। श्रद्धालुओं ने रूमाला चढ़ाया। देश में एकता, अखंडता की कामना के लिए अरदास हुई। अंत में प्रसाद बांटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed