{"_id":"5dd42cf88ebc3e5491426c14","slug":"daughters-achieve-success-in-every-field-today-banda-news-knp526882895","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियां ही बढ़ा रही हैं पीढ़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियां ही बढ़ा रही हैं पीढ़ियां
विज्ञापन
एसएन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. भानु प्रताप सिंह सिसौदिया ने कहा कि बेटियां ही हैं जो दो परिवारों को जोड़कर पीढ़ियां आगे बढ़ा रही हैं। हर क्षेत्र में मुकाम हासिल कर रही हैं। सोमवार को कालेज में ‘अमर उजाला’ की ओर से अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स गोष्ठी का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य ने स्वरचित गीत- परियों की तरह स्वर्ग से आती हैं बेटियां, आ करके फिर धरा को सजाती हैं बेटियां सुनाया। छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई कि कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे बेटियों की गरिमा पर आंच आए।
शिक्षक लाल बिहारी कुशवाहा ने यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया। बिना हेलमेट दुपहिया वाहन न चलाने की अपील की। शिक्षक अमित कुमार श्रीवास्तव ने स्वच्छता पर बल दिया।
विज्ञापन
संदीप कुमार गुप्त ने कहा कि गंदगी से बीमारियां फैलती हैं। घर-द्वार और पास-पड़ोस को साफ रखना चाहिए। दीपक, शैलेंद्र सिंह, विजय श्रीवास्तव और अजय कुमार, मेघा, आरती, वंदना, प्रियंका ने भी गोष्ठी को संबोधित किया।
कालेज प्रबंधक मनोज कुमार गुप्त, रामकरण वर्मा, मनोज कुमार, कौशलेंद्र शुक्ला, घनश्याम कुमार, अरुण पांडेय, संदीप कुमार, अवधेश पटेल, श्याम प्रताप गुप्ता, अनिल श्रीवास्तव, मातादीन कुशवाहा और यशेंद्र नाथ आदि शामिल रहे।