{"_id":"64a85e25dcfb0de2c00d52b4","slug":"current-at-different-places-two-died-after-being-hit-by-banda-news-c-12-1-knp1024-321404-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अलग-अलग स्थानों पर करंट\nकी चपेट में आकर दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अलग-अलग स्थानों पर करंट की चपेट में आकर दो की मौत
विज्ञापन
तिंदवारी-बबेरू। अलग-अलग स्थानों पर करंट की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई।
तिंदवारी कस्बे के गांधी नगर निवासी मजदूर श्याम लाल 42 शुक्रवार सुबह स्विच ऑन करने के दौरान बिजली के बोर्ड में उतरे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
श्याम लाल की पत्नी ऊषा की पिछले वर्ष पुरानी तिंदवारी में नेशनल हाईवे के किनारे जल जीवन मिशन योजना के तहत बिछाए जाने वाले पाइपों में दबकर मौत हो गई थी। श्याम लाल के मौत के बाद अब घर में उसका इकलौता बेटा करन ही बचा है।
उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बबेरू कस्बा के बांदा रोड नहर पटरी निवासी बालेश्वर कुशवाहा (43) शुक्रवार सुबह छह बजे अपनी चक्की पर इलेक्ट्रॉनिक तराजू में उतरे करंट की चपेट मे आकर झुलस गया। परिजन आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी रेनू के अलावा दो लड़के हैं।
विज्ञापन
बांदा। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पथरा में गुरुवार रात घरेलू काम करते समय करंट की चपेट में आने से दो किशोरियां झुलस गई। आनन फानन परिजनों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सोना (18) पुत्री प्रेमी निषाद और मध्य प्रदेश के छतरपुर के ग्राम रामपुर निवासिनी सीमा (19) पुत्री भगवान दीन निषाद जो अपने मामा के यहां आई थी। दोनों किशोरियां घरेलू काम करते समय कटे हुए बिजली के तार की चपेट में आ गईं।
बांदा। महुआ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय फदाली का पुरवा में शुक्रवार को स्कूल खुलने के बाद सांप निकल आया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। स्कूल की प्रधानाध्यापिका की नजर सांप पर पड़ गई। इसके बाद गांव वालों की मदद से सांप को किसी तरह बाहर निकाला गया।