फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Curb illegal coaching and schools will look at

अवैध कोचिंग व स्कूलों पर लगेगा अंकुश

Wed, 13 Jul 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 13 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Curb illegal coaching and schools will look at
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : Getty

बांदा। डीआईओएस ने अवैध रूप से चल रही कोचिंग और विद्यालयों पर नकेल कसने के लिए जिले में पांच टीमें गठित की है। टीम प्रभारी हर सप्ताह अपने-अपने क्षेत्र में निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजेंगे।

विज्ञापन


नया शिक्षासत्र शुरू होते ही जिले में बिना पंजीयन कराए कोचिंग सेंटर चलाने और अवैध ढंग से विद्यालय खोलने की होड़ शुरू हो गई है। जिले में आधा सैकड़ा कोचिंग सेंटरों ने रजिस्ट्रेशन और रिन्यूवल कराया है। जबकि दो सौ से ज्यादा कोचिंगें चल रही हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक हिफजुर्रहमान ने इन पर अंकुश लगाने के लिए पांच टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन


जीआईसी बांदा प्रधानाचार्य  संतोष कुमार देव पांडेय की टीम शहर समेत मटौंध और तिंदवारा में निरीक्षण करेगी। राजकीय हाईस्कूल, पौहार प्रधानाचार्य की टीम नगर क्षेत्र, अतर्रा, बदौसा, बिसंडा और नरैनी तहसील में निगाह रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीजीआईसी बिसंडा प्रधानाचार्य की टीम बबेरू, जीआईसी पैलानी प्रधानाचार्य की टीम पैलानी, जसपुरा, चंदवारा, राजकीय हाईस्कूल करहिया प्रधानाचार्य की टीम पपरेंदा, लामा, डिघवट व चिल्ला क्षेत्र देखेगी।


डीआईओएस ने कहा कि टीम हर सप्ताह अपने-अपने क्षेत्र में निरीक्षण करेगी। अवैध विद्यालय व कोचिंग पाए जाने पर संचालकों को नोटिस दी जाएगी। दो नोटिस के बाद भी सुधार नहीं करते तो एफआईआर दर्ज कराएंगे। यदि उनके निरीक्षण में अवैध कोचिंग व विद्यालय मिले तो टीम प्रभारी जिम्मेदार होंगे। उन पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed