फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Crop residues are shaven Vnroj

बची फसल सफाचट कर रहे वनरोज

Wed, 04 Mar 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 04 Mar 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Crop residues are shaven Vnroj

बुधवार को भी कलेक्ट्रेट परिसर किसानों को मुआवजे की मांगों से गूंजता रहा। मटौंध में किसानों ने रोष जताया कि बचीखुची फसल वनरोजों के झुंड तबाह कर रहे हैं।

विज्ञापन


बुंदेलखंड नव निर्माण सेना जिलाध्यक्ष राहुल अवस्थी के नेतृत्व में डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। इसमें 10 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा, बिजली की बढ़ी दरों की वापसी, सिंचाई के लिए 20 घंटे बिजली आदि मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन


रवि श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह गौतम, राजेंद्र सिंह राजपूत, फैजान अली वारसी, मोहम्मद साजिद, कौशल किशोर गुप्ता, संदीप त्रिपाठी, जीशान, शैलेश कुमार, श्याम प्रजापति,अजीत सिंह, संजय कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मटौंध में बारिश से अनिल सिंह की 55 बीघा, ज्ञान सिंह की 45, नन्हे कुशवाहा की 40, जयंद सिंह की 105, कामता सिंह उर्फ मुन्ना भइया की 90 बीघा में बोई मटर, मसूर, चना, अलसी, गेहूं आदि फसलें चौपट हो गईं। अनिल सिंह, योगेंद्र सिंह, रमाकांत तिवारी, जगदेव सिंह, छेदीलाल रैकवार ने रोष जताया कि बची-खुची फसल वनरोज सफाचट कर रहे हैं।


खप्टिहा कलां प्रतिनिधि के मुताबिक. लाखन, राजेंद्र, मनोज, अशोक, रमाकांत, लखन, कुलदीप, राजेंद्र, आशादीन आदि ने बताया कि बारिश से 50 फीसदी से ज्यादा फसल बेकार हो गई। शीघ्र सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है। उधर, मथना खेड़ा व बिसंडी खुर्द के किसानों ने भी डीएम को ज्ञापन देकर सर्वे कराने और मुआवजे की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed