फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Youth shot dead , bodies thrown into the farm

युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में शव फेंका

Fri, 23 Oct 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 23 Oct 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Youth shot dead , bodies thrown into the farm

बबेरू। युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। शव सुबह खेत

विज्ञापन
की मेड़ पर पड़ा मिला। मृतक के नाना की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

मरका गांव के अरवा डेरा निवासी सुनील (22) पुत्र नत्थू यादव यहां बेसड़ाखेर के पास ननिहाल में रह रहा था। गुरुवार की शाम वह दशहरा मिलने गया था। वापस नहीं लौटा। रात को तलाश करने पर उसका पता नहीं चला।

शुक्रवार को सुबह छोटे भाई सुशील ने घर से कुछ दूर खेत की मेड़ पर उसका शव पड़ा देखा। कनपटी में गोली का घाव था। नाना बिंदा ने घटना की सूचना कोतवाली में दी। मृतक अविवाहित था।

क्षेत्राधिकारी यशवीर सिंह व कोतवाली प्रभारी अभिमन्यु यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुनील बचपन से ही ननिहाल में रहता था। कुछ दिन पहले उसने भांग की दुकान में सेल्समैन की नौकरी कर ली थी।

छोटा भाई सुशील भी यहीं रहकर बीए की पढ़ाई करता है। बिंदा का कहना है कि उसकी किसी से रंजिश नहीं है। उधर, क्षेत्राधिकारी ने घटना का जल्द खुलासा करने का भरोसा दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया।

हत्या से कुछ घंटे पहले शादी के लिए कुछ लोग सुनील को देखने आए थे। शाम को ही देखने वाले वापस चले गए। इसी के बाद सुनील दशहरा मिलन के लिए निकल पड़ा। मां कैलशिया और नाना बिंदा ने बताया कि इस साल उसकी शादी करने का इरादा था। पिता नत्थू और मां कैलशिया मरका के अरवा डेरा में रहते हैं।

उनके साथ दो नाबालिग पुत्र और दो पुत्रियां रहती हैं। एक पुत्री की शादी हो चुकी है। पांच बीघा जमीन में गुजर-बसर करते हैं। दशहरा के दिन पुत्र की मौत से त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed