{"_id":"becea6793c0176ba338bf9d5f7258575","slug":"young-woman-committed-suicide-by-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगा युवती ने जान दी, ठंड से बचने को आग रखी, जलने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग लगा युवती ने जान दी, ठंड से बचने को आग रखी, जलने से वृद्ध की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 26 Jan 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती ने आग लगाकर खुद को जिंदा फूंक लिया। उधर, ठंड से बचने को चारपाई के नीचे रखी आग से जलकर वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
बरछा ‘ब’(बदौसा) गांव निवासी रज्जू नाई की पुत्री लक्ष्मी (22) ने शनिवार की रात घर पर कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़कर कर आग लगा ली। पिता के मुताबिक घटना के समय वह चित्रकूट गया था। घर में लक्ष्मी से छोटी तीन और पुत्रियां मौजूद थीं। कमरे से धुआं उठते देख पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। पिता ने यह भी बताया कि चार माह पूर्व उसकी मां की हादसे में मौत हो गई थी। तब से वह सदमे में रहती थी।
उधर, परसौड़ा (तिंदवारी) निवासी रामधनी (85) ने शनिवार की रात ठंड से बचने के लिए बिस्तर के नीचे आग जलाई थी। तभी आग कपड़ों में लग गई और उसकी जलकर मौत हो गई। पुत्र देवदत्त ने बताया कि कमरे में रखा गृहस्थी का सामान भी जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
अन्य घटना में अतर्रा कस्बा निवासी संदीप (22) पुत्र राजाराम तिवारी रविवार को सुबह गैस में खाना बनाते समय आग से झुलस गया। उसे परिजनों ने सीएचसी में दाखिल कराया।