फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Worker died by hanging

मजदूर ने फांसी लगाकर जान दी

Sat, 24 Oct 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 24 Oct 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन

बांदा। मजदूर ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना

विज्ञापन
की वजह पत्नी के गायब होने और अधिक शराब पीना बताया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।

फतेहपुर जिले के कोटरा बहादुरपुर (बकेवर) निवासी छोटेलाल (32) पुत्र प्रहलाद ईंट-भट्ठों में मजदूरी करता था। हरियाणा, पंजाब में काम करने के बाद भट्ठे बंद होने पर वह कुछ दिनों से पैलानी थाना क्षेत्र के चौकी पुरवा गांव में रहता था।

शनिवार को सुबह घर के कमरे में उसका शव रस्सी के फंदे से टंगा देखा गया। पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम कराया।

भाई किशन पाल और मकान मालिक इंद्रपाल ने बताया कि छोटेलाल शराब पीने का आदी था। कुछ दिन पहले बहन-बहनोई के यहां मकरंदपुर (फतेहपुर) गई उसकी पत्नी चांदनी लापता हो गई। तब से छोटेलाल और शराब पीने लगा। थानाध्यक्ष अमर सिंह ने भी यही बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed