फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman hanged in-laws

ससुराल में युवती ने फांसी लगाई

Thu, 07 Apr 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 07 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Woman hanged in-laws
सुसाइड - फोटो : bureau

बांदा/पिपरहरी। युवती ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। मां ने पति और सास पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मार डालने का आरोप लगाया है। तीन माह पूर्व भी युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया था।

विज्ञापन


पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव में मीना देवी (35) का  शव गुरुवार को सुबह मकान के खपरैल में रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। पति  संतोष सिंह गौर ने बताया कि बुधवार को उसने सफाई को लेकर मीना को डांट दिया था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुर चुक्कू सिंह के मुताबिक तीन साल पूर्व भी मीना ने घरेलू विवाद से क्षुब्ध होकर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी। जिला अस्पताल में इलाज के बाद उसकी जान बच गई थी। उधर, मृतका की मां मुन्नी देवी (मऊ, चित्रकूट) ने आरोप लगाया कि 17 साल पूर्व पुत्री का विवाह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सास और पति दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करते थे। मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी। पैलानी थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने बताया कि जांच में पता चला है कि मीना देवी का अपने पति से अक्सर विवाद होता था। इसी विवाद में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तहरीर मिलने के बाद जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed