फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   woman executed in-laws

ससुराल में फांसी पर झूली युवती

Sun, 04 Sep 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 04 Sep 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
woman executed in-laws
डांस फ्लोर पर कहासुनी से था क्षुब्ध - फोटो : demo pic

बांदा। युवती ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन घटना की वजह मानसिक बीमारी बता रहे हैं। दूसरी घटना में सातवीं कक्षा की किशोरी ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तिंदवारी थाना क्षेत्र के मिरगहनी गांव में शांता उर्फ उर्मिला (38) पत्नी संतोष रविवार को सुबह सूने घर में दीवार के खूंटे में दुपट्टा बांधकर फांसी पर झूल गई। पति ने बताया कि घटना के समय वह मवेशी बाड़ा गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। मृतका के एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं।

विज्ञापन


पुत्र अनुराग ने बताया कि वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार थी। ग्वालियर में उसका इलाज चल रहा था। एक अन्य घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव की सीमा (16) पुत्री श्यामलाल ने रविवार को दोपहर घर में दुपट्टे से फांसी लगा ली। पिता ने देखा तो उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वह गांव के स्कूल में 7वीं कक्षा की छात्रा है। परिजन घटना की स्पष्ट वजह नहीं बता सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed