{"_id":"e82d536586bb731fb7188b43e372eda9","slug":"violence-in-the-eunuchs-for-border-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा विवाद में किन्नर भिड़े, चार के खिलाफ मुकदमा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीमा विवाद में किन्नर भिड़े, चार के खिलाफ मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 24 Jan 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन्नरों में चल रही इलाके के बंटवारे की जंग शनिवार को फिर खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। आमने-सामने आ गए दोनों गुटों की मारपीट में एक बुरी तरह घायल हो गया। उसकी तहरीर पर दूसरे गुट के चार किन्नरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
शनिवार को सुबह किन्नर मधु गुट टेंपो में कहीं जा रहा था। कटरा मोहल्ले में उसका सामना कोदउवा गुट से हो गया। दोनों के बीच अपने क्षेत्र को लेकर भिड़ंत हो गई। डंडे और घूसे लातों से एक-दूसरे पर पिल पड़े।
विज्ञापन
कई किन्नरों से इधर-उधर भागकर जान बचाई। हमले में मधु किन्नर घायल हो गया। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह ने बताया कि मधु गुट की तहरीर पर कोदउवा गुट के चार किन्नरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। घायलों का जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया।
विज्ञापन
उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के छनेहरालालपुर गांव में खानदान के ही आधा दर्जन लोगों ने मुलायम यादव (30), पत्नी गीता यादव (22) छोटे भाई रामबाबू (25), बहन आशा (16) को मारपीटकर जख्मी कर दिया। घटना की वजह आपसी विवाद बताया गया है।
उधर, मढ़ियानाका निवासी नत्थू गुप्ता (38) को शनिवार को दोपहर बाजार में चार लोगों ने हमलाकर घायल कर दिया।