फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Under the noses of the police station burglary

कोतवाली की नाक तले चोरी

Thu, 03 Dec 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 03 Dec 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Under the noses of the police station burglary

बांदा। पुलिस को चुनौती देते हुए चोर कोतवाली की नाक

विज्ञापन
तले मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर नगदी, लाइसेंस और जरूरी कागजात आदि उठा ले गए। घटनास्थल के निरीक्षण की रस्म अदायगी के बाद पुलिस अधिकारी वापस लौट गए।

बुधवार की रात शहर कोतवाली से चंद कदम दूर मनोहरीगंज मोहल्ला स्थित विक्टोरिया मेडिकल स्टोर के शटर तोड़कर चोर दुकान के अंदर दाखिल हो गए।

चोर गोलक में रखे 22 हजार रुपये, लाइसेंस समेत सरकारी दस्तावेज उठा ले गए। घटना की जानकारी गुरुवार को सुबह शटर के ताले टूटे होने पर हुई।

मेडिकल स्टोर मालिक मोहम्मद शोएब ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार की रात भाई मोहम्मद हसीब रात 10 बजे दुकान बंद कर घर चला गया। गुरुवार को सुबह दुकान के शटर के ताले टूटे थे। गोलक में रखे नगदी और जरूरी दस्तावेज गायब थे।

हैरत की बात है कि घटनास्थल से चंद कदम दूरी पर पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को चोरी की भनक भी नहीं लगी। सूचना मिलने पर सीओ सिटी विनोद सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। मेडिकल स्टोर मालिक की तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed