{"_id":"6afa01425eda3972be04584a","slug":"people-in-a-vehicle-abducted-a-young-man-in-broad-daylight-amethi-news-c-96-1-ame1002-180523-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: युवक को दिनदहाड़े उठा ले गए वाहन सवार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: युवक को दिनदहाड़े उठा ले गए वाहन सवार लोग
Mon, 16 Nov 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
तिलोई। जायस-मोहनगंज मार्ग पर शाहमऊ कस्बे में रविवार दोपहर उस समय हलचल मच गई, जब लग्जरी वाहन सवार कुछ लोग एक युवक को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए। युवक की पत्नी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने वाहन का पीछा भी किया, मगर उसका पता नहीं चल सका। उधर पुलिस अपहरण से इन्कार करते हुए घटना को लेनदेन का विवाद बता रही है।
मोहनगंज क्षेत्र के आबादी कोट मजरे शाहमऊ निवासी अंसार उर्फ बाबा (28) की पत्नी सबीहा के मुताबिक अंसार सुबह नाश्ता करने के बाद शाहमऊ बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे। कुछ देर बाद पता चला कि वाहन सवार लोग उन्हें अपने साथ ले गए हैं। वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचीं तो पति वहां नहीं मिले।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अंसार झाड़-फूंक का काम करते हैं। घटना के समय वह सड़क किनारे किसी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान लग्जरी वाहन से पहुंचे लोगों ने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठा लिया। पुलिस की शुरुआती जांच में झाड़-फूंक के बदले रुपयों के लेनदेन का विवाद सामने आया है। हालांकि युवक को ले जाने वालों की पहचान और उसके ठिकाने की जानकारी नहीं मिल सकी है। क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि अपहरण की बात गलत है। लेनदेन का विवाद है। अंसार की पत्नी से फोन पर बात हुई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।