फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Uncle's relationship with the child

बच्ची से रिश्ते के चाचा ने किया दुराचार

Mon, 07 May 2018 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Mon, 07 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
Uncle's relationship with the child
child

टॉफी-बिस्किट देने के बहाने छह वर्षीय भतीजी को घर लाकर 19 वर्षीय चाचा ने हवस का शिकार बनाया। उसके चंगुल से छूटकर भागी बदहवास बालिका ने घर आकर सूचना दी। मां ने आरोपी के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा 376 और पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज किया है। आरोपी फरार है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन


तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में यह घटना रविवार को दोपहर हुई। रिश्ते में चाचा लगने वाला युवक मौका पाकर घर के बगल में रह रही मासूम भतीजी को बहला-फुसलाकर अपने सूने घर में ले गया। वहां उसके साथ दुराचार किया। बच्ची के शोर मचाने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। बाद में छूटकर आई बच्ची ने घर आकर रोते हुए मां को जानकारी दी।
विज्ञापन


मां बच्ची को उसी हालत में लेकर थाने पहुंच गई और रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी शैलेंद्र पुत्र रामरुचि के विरुद्ध धारा 376 और पाक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वह फरार है। हालांकि प्रभारी थानाध्यक्ष ने कहा कि मामला कुछ संदिग्ध भी प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed