फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two of the city and bike theft

शहर से दो और बाइक चोरी

Sat, 23 Jul 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 23 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two of the city and bike theft
Bikers - फोटो : Rajan Rai

बांदा। शहर में बढ़ती बाइक चोरी की घटनाओं पर पुलिस अंकुश लगा पाने में नाकाम है। बाइक चोरी का सिलसिला लगातार जारी है। जिला व महिला अस्पताल में पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में चोर दिनदहाड़े दो बाइक ले उड़े। इसके अलावा आवास विकास कालोनी से चोरों ने टीचर की बाइक पार कर दी।

विज्ञापन


शहर में बाइक चोरों का गैंग लंबे समय से सक्रिय होकर ताबड़तोड़ बाइक चोरी की वारदातें अंजाम दे रहा है। पुलिस भी घटनाओं को रोक पाने में नाकाम है। ताजी घटना में खाईंपार निवासी बादल सोनकर पुत्र हरिश्चंद्र शुक्रवार को दोपहर बाइक पर अपनी भाभी का इलाज कराने जिला महिला अस्पताल आया। गेट पर बाइक खड़ी कर वह अस्पताल के अंदर चला गया। आधा घंटा बाद आने पर बाइक नहीं मिली।
विज्ञापन


शोर मचने पर जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात दो सिपाही आ गए। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। इसी तरह स्वराज कालोनी निवासी रोशन सिंह भी बाइक पर अपनी भाभी का इलाज कराने जिला महिला अस्पताल आया था। गेट पर बाइक खड़ी करने के कुछ देर बाद ही चोरों ने उसकी बाइक पार कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आवास विकास कालोनी निवासी टीचर ज्ञानेंद्र कुमार सिंह पुत्र राम सिंह गुरुवार को दोपहर पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदोनी से पढ़ाकर घर लौटे। बाइक दरवाजे पर खड़ी कर घर के अंदर चले गए। लगभग दो घंटे बाद बाहर आए तो दरवाजे पर खड़ी बाइक नदारद थी। आसपास तलाश के बाद भी बाइक का सुराग नहीं लगा। सूचना पर चौकी प्रभारी एके सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed