{"_id":"30cd4fee0ccde77e18b8146076e73751","slug":"two-arrested-in-the-encounter-including-prize-gunman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदौसा पुलिस ने मुठभेड़ में इनामी डकैत समेत दो दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदौसा पुलिस ने मुठभेड़ में इनामी डकैत समेत दो दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 04 Feb 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदौसा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दस्यु राजू गोंड़ गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इनके पास से एक रिवाल्वर व एक तमंचा समेत भारी संख्या में कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
बुधवार की देर शाम फतेहगंज थानाध्यक्ष पीपी शुक्ला और एंटी डकैती इंचार्ज उमापति मिश्र की अगुवाई में पुलिस की दो टीमें काबिंग कर रही थीं। बघोलन तिराहा (एसटीएफ शहीद स्मारक) के पास दस्यु राजू गोंड़ गैंग के सक्रिय सदस्य शिवलोचन उर्फ लोचन पुत्र झल्लू और फूल सिंह गोंड़ उर्फ कल्लू पुत्र फल्गू सिंह ने पुलिस पर फायर कर दिया।
विज्ञापन
बकौल पुलिस घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। थानाध्यक्ष के मुताबिक शिवलोचन सतना (एमपी) जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र के पोखरियन गांव का रहने वाला है। मध्य प्रदेश पुलिस ने उस पर 5000 रुपये का इनाम घोषित किया है। जबकि कल्लू दस्यु सरगना राजू गोंड़ गैंग का हार्डकोर सदस्य है। वह गोड़रामपुर (फतेहगंज) का रहने वाला है।
विज्ञापन
वर्ष 2009 में फतेहगंज निवासी रज्जन गुप्ता व दुर्गा गुप्त के अपहरण में वांछित था। दोनों के पास एक 32 बोर रिवाल्वर व 315 बोर तमंचा समेत कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही है।
भगोड़ा वांछित गिरफ्तार
बांदा। वर्ष 2007 से मुकदमे में फरार चल रहे गुड्डू पुत्र इस्माइल (काशीराम कालोनी, निम्नीपार) को शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।
उधर, मवई गांव में कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर अवैध खराब की क्वार्टर बोतलें बरामद कीं। पुलिस ने अदालत से वारंट जारी किए जाने पर सात अन्य लोगों को गिरफ्तार किया।