फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   120 kg of Sonpapdi, found contaminated during testing, was destroyed.

Bahraich News: जांच में दूषित मिली 120 किलो सोनपापड़ी कराई गई नष्ट

Wed, 26 Aug 2026 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
120 kg of Sonpapdi, found contaminated during testing, was destroyed.
रमवापुर में मिठाई की दुकान का निरीक्षण करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।
बहराइच। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को जिले में मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाया। विभाग की चार टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में मिठाई की दुकानों और डेयरियों की जांच की। इस दौरान एक दुकान से 120 किलो दूषित सोनपापड़ी बरामद हुई, जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

डीओ अमर सिंह वर्मा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की पहली टीम रमवापुर पहुंची। यहां हर्षिता मिष्ठान भंडार से 120 किलो दूषित सोनपापड़ी मिली। टीम ने दुकान संचालक को कड़ी फटकार लगाई और सोनपापड़ी नष्ट कराई। इस टीम ने सोनपापड़ी, मिल्क केक, दूध और खोया के नमूने लिए। दूसरी टीम ने मरौचा और पटेशिया में पेड़ा तथा छेना मिठाई के नमूने एकत्र किए। तीसरी टीम ने नवाबगंज मोड़, नानपारा और इमामगंज रोड पर दूध तथा छेना रसगुल्ला के नमूने लिए। चौथी टीम ने महराजगंज स्थित अनिल डेयरी से दूध का नमूना एकत्र किया।
विज्ञापन

कुल मिलाकर, टीमों ने विभिन्न दुकानों से मिठाई और दुग्ध उत्पादों के 11 नमूने एकत्र किए। ये सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। अमर सिंह वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान में आदित्य वर्मा, अनूप सिंह, मुकेश कुमार, अजय कुमार सिंह, विनय कुमार और कृपाशंकर जैसे खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed