{"_id":"6a8dfa946560738dc40efcfd","slug":"10-bags-of-smuggled-urea-fertilizer-seized-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-183931-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तस्करी की 10 बोरी यूरिया खाद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तस्करी की 10 बोरी यूरिया खाद बरामद
विज्ञापन
परसामलिक। परसामलिक पुलिस ने मंगलवार को सीमावर्ती गांव सेवतरी के पास एसएसबी रोड से तस्करी की दस बोरी यूरिया खाद बरामद की। पुलिस टीम को देखकर तस्कर खाद मौके पर ही छोड़कर नेपाल की ओर भाग निकले। पुलिस ने बरामद खाद को थाने लाकर अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि कुछ लोग सीमावर्ती गांव सेवतरी के पास एसएसबी रोड के रास्ते यूरिया खाद नेपाल भेजने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही खाद लेकर जा रहे लोग बोरियां छोड़कर नेपाल की ओर भाग गए।
इसके बाद पुलिस ने मौके से लावारिस हालत में पड़ी दस बोरी यूरिया खाद बरामद की और थाने ले आई। बाद में आवश्यक कार्रवाई के लिए खाद को कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
एसओ विवेक कुमार सिंह ने बताया कि तस्करी की दस बोरी यूरिया खाद बरामद की गई है। बरामद खाद का कस्टम अधिनियम के तहत चालान किया गया है।