फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Husband's murder accused Bimla not questioned even on fifth day, bid becomes hurdle

Kurukshetra News: पति की हत्यारोपी बिमला से पांचवें दिन भी पूछताछ नहीं, बोली बनी बाधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Husband's murder accused Bimla not questioned even on fifth day, bid becomes hurdle
कुरुक्षेत्र। पिहोवा रोड स्थित राज पैलेस के पीछे पति की हत्या के मामले में पुलिस मंगलवार को आरोपी बिमला से पूछताछ नहीं कर पाई। स्वास्थ्य कारणों से उसके बयान दर्ज नहीं हो सके। बिमला के बयान हत्या के कारणों को समझने के लिए अहम हैं। बयान दर्ज न होने से जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है। पुलिस टीम मंगलवार को अस्पताल पहुंची, पर चिकित्सकों ने उसकी स्वास्थ्य स्थिति के कारण बयान दर्ज करने की अनुमति नहीं दी। हालांकि, महिला की हालत में सुधार है और वह बेहतर बातचीत कर रही है। बिमला पुलिस से बातचीत में अपनी क्षेत्रीय भाषा का उपयोग कर रही है। वह हिंदी के कुछ ही शब्द बोल पाती है, जिससे पुलिस को उसकी बातें समझना चुनौती है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, भाषा समस्या बनी रहने पर उसके क्षेत्र के किसी व्यक्ति की मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन



पांच दिन से मिलने नहीं आया कोई परिजन
थाना केयूके प्रभारी सुरेंद्र सिंह के अनुसार घटना के बाद से करीब पांच दिन में बिमला से मिलने कोई परिजन अस्पताल नहीं पहुंचा। उसके देवर ने घटना वाले दिन केवल एक बार उसके बारे में जानकारी ली थी और पूछा था कि वह जिंदा है या नहीं। पुलिस अब बिमला के मायके पक्ष के बारे में जानकारी जुटा रही है। पहचान और संपर्क संबंधी जानकारी मिलने के बाद मायके वालों को सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन



रीढ़ में चोट, उठने-बैठने में परेशानी
अस्पताल में उपचाराधीन बिमला की हालत में सुधार बताया जा रहा है लेकिन रीढ़ की हड्डी में चोट के कारण उसे उठने, बैठने और चलने में परेशानी हो रही है। चिकित्सक डॉ. गुंजन उपाध्याय के अनुसार महिला के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और उपचार का असर भी दिखाई दे रहा है। चिकित्सकों की कोशिश है कि उसे जल्द से जल्द स्वस्थ किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed