फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three poisoned , killed

तीन ने जहर खाया, एक की मौत

Wed, 08 Jun 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 08 Jun 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Three poisoned , killed
दहेज के लिए बहू को जहर देकर मार डाला

बांदा। घरेलू कलह में युवती ने ससुराल में जहर खाकर जान दे दी। अन्य घटनाओं में दो युवतियों ने जहर खा लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  बबेरू कोतवाली क्षेत्र के रगौली गांव निवासी राजरानी (36) पत्नी प्रेमनारायण ने सोमवार की रात जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां मंगलवार को सुबह उसकी मौत हो गई। पति ने बताया कि उसके घर के सामने मकान बिकाऊ था। पत्नी इसे खरीदने की जिद कर रही थी। आर्थिक तंगी से खरीदने में असमर्थता जताई तो नाराज होकर जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। एक अन्य घटना में सरबई (छतरपुर) निवासी रोशनी (21) पत्नी बलवंत सिंह सोमवार की रात जहर खा लिया। उधर, तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोखरही गांव निवासी खुशबू (18) पुत्री अनिल ने सोमवार की रात घर में जहर खा लिया। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed