फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three ncluding two brothers, revolver arrested

रिवाल्वर और तमंचे के साथ दो भाइयों समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 21 Oct 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Sat, 21 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Three ncluding two brothers, revolver arrested
स्वाट टीम पुलिस द्वारा पकड़े गए युवक और बरामद रिवाल्वर व तमंचा। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। स्वाट टीम और चिल्ला थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 32 बोर का रिवाल्वर और 12 बोर का तमंचा व कारतूस आदि बरामद किए। पुलिस के मुताबिक यह तीनों अंतरजनपदीय चोर और लूट गिरोह के सदस्य हैं। पुलिस के मुताबिक स्वाट टीम प्रभारी नसीम आलम और चिल्ला थाना पुलिस उप निरीक्षक रमेश यादव ने चिल्ला थानांतर्गत सहरपुर मोड़ के पास शुक्रवार को रज्जू उर्फ गुलजारी और यूनुस खां पुत्रगण सोधी खां तथा साबिर खां पुत्र बोधी खां (निवासीगण सिंहपुर, तिंदवारी) को स्कूटी सहित गिरफ्तार किया। रिवाल्वर और तमंचे के अलावा कारतूस, चोरी की एक जोड़ी पायल, 2000 रुपये नगद और स्कूल का प्रगति कार्ड व दो आधार कार्ड की फोटोकापी बरामद की। गिरफ्तारी में स्वाट टीम के कांस्टेबिल अरविंद कुमार, रमेशचंद्र और अनूप मिश्रा तथा चिल्ला थाना के शिवदास सिंह आदि शामिल थे। पुलिस के मुताबिक साबिर खां पर देहात कोतवाली, नरैनी, तिंदवारी, मरका और चिल्ला में 8 केस, रज्जू उर्फ गुलजारी पर अतर्रा, बबेरू, शहर कोतवाली और चिल्ला में 12 केस तथा यूनुस पर चिल्ला व मरका थानों में तीन केस आर्म्स एक्ट, गैैंगस्टर एक्ट, चोरी आदि के दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed