फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three houses 10½ million theft

तीन घरों में साढ़े 10 लाख की चोरी

Sat, 21 Nov 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 21 Nov 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Three houses 10½ million theft

बांदा। बेखौफ चोरों ने एक ही रात तीन घरों में धावा

विज्ञापन
बोलकर बाइक समेत साढ़े 10 लाख रुपये का माल उठा ले गए। चोरों ने पड़ोसियों के घरों की कुंडियां बाहर से बंद करने के बाद चोरी को अंजाम दिया। घटना स्थल के निरीक्षण की औपचारिकता पूरी कर पुलिस वापस लौट गई।

देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने मुन्ना प्रजापति के मकान को निशाना बनाया। घर के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी।

बगल के कमरे का ताला तोड़कर आलमारी और अटैची में रखे ढाई लाख रुपये के जेवर उठा ले गए। चोर लकड़ी की सीढ़ी भी उठा ले गए। चोरों ने अगला निशाना कुछ दूर रहने वाले देवेंद्र सिंह और अनिल सिंह के घरों को बनाया।

पड़ोसियों के घरों की कुंडी बाहर से बंद करने के बाद पीछे की दीवार पर सीढ़ी लगाकर मकान के अंदर दाखिल हो गए। गृहस्वामी के कमरे की कुंडी भी बाहर से बंद कर दी।

देवेंद्र सिंह के कमरे से साढ़े चार लाख के जेवर समेत बाइक और अनिल सिंह के मकान से साढ़े तीन लाख रुपये कीमत के जेवर पार कर दिए।

शनिवार को सुबह परिजनों की नींद खुली तो खुद को कमरे में कैद पाया। आवाज सुनकर पड़ोसियों ने कुंडी खोली। देहात कोतवाली प्रभारी संजय यादव ने फोर्स के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।

कोतवाली प्रभारी का कहना है कि अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरियों का खुलासा जल्द किया जाएगा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कभी पुलिस गश्त नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed