{"_id":"f71f77509decb5320ebf3ddc61b1368d","slug":"three-houses-10-million-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घरों में साढ़े 10 लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन घरों में साढ़े 10 लाख की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 21 Nov 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बेखौफ चोरों ने एक ही रात तीन घरों में धावा
विज्ञापन
बोलकर बाइक समेत साढ़े 10 लाख रुपये का माल उठा ले गए। चोरों ने पड़ोसियों
के घरों की कुंडियां बाहर से बंद करने के बाद चोरी को अंजाम दिया। घटना
स्थल के निरीक्षण की औपचारिकता पूरी कर पुलिस वापस लौट गई।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने मुन्ना प्रजापति के मकान को निशाना बनाया। घर के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी।
बगल के कमरे का ताला तोड़कर आलमारी और अटैची में रखे ढाई लाख रुपये के जेवर उठा ले गए। चोर लकड़ी की सीढ़ी भी उठा ले गए। चोरों ने अगला निशाना कुछ दूर रहने वाले देवेंद्र सिंह और अनिल सिंह के घरों को बनाया।
पड़ोसियों के घरों की कुंडी बाहर से बंद करने के बाद पीछे की दीवार पर सीढ़ी लगाकर मकान के अंदर दाखिल हो गए। गृहस्वामी के कमरे की कुंडी भी बाहर से बंद कर दी।
देवेंद्र सिंह के कमरे से साढ़े चार लाख के जेवर समेत बाइक और अनिल सिंह के मकान से साढ़े तीन लाख रुपये कीमत के जेवर पार कर दिए।
शनिवार को सुबह परिजनों की नींद खुली तो खुद को कमरे में कैद पाया। आवाज सुनकर पड़ोसियों ने कुंडी खोली। देहात कोतवाली प्रभारी संजय यादव ने फोर्स के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।
कोतवाली प्रभारी का कहना है कि अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरियों का खुलासा जल्द किया जाएगा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कभी पुलिस गश्त नहीं होती।