फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three hanged

छात्रा समेत तीन ने फांसी लगाकर जान दी

Sat, 21 Oct 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Sat, 21 Oct 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

बांदा। अलग-अलग घटनाओं में बीए की छात्र समेत दो युवतियों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक वृद्ध किसान ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। एक अन्य युवती को फंदे से उतार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन अन्य महिलाओं ने जहर खा लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहली घटना कालिंजर थाना क्षेत्र के रेहुंची गांव की है। मुन्नालाल की 18 वर्षीय पुत्री सुशीला राजपूत ने शुक्रवार की शाम अपने खेत में नीम के पेड़ में दुपट्टा बांध कर फांसी लगा ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष केपी सिंह ने पिता द्वारा दी गई तहरीर का हवाला देकर बताया कि खेत में युवक से बात करने पर भाई  ने डांट दिया था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगा ली। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दूसरी घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र के रिसौरा गांव की है। शिवशंकर की 18 वर्षीय पुत्री अंजली शुक्रवार को दोपहर घर के कमरे की छत पर दुपट्टा बांध कर फांसी पर झूल गई। उसकी वहीं मौत हो गई। चचेरे भाई विपिन के मुताबिक घरेलू काम को लेकर मां की डांट से क्षुब्ध अंजली ने फांसी लगाई। वह नरैनी के महाविद्यालय में बीए की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य घटना में जसपुरा थाना क्षेत्र के गजपुरवा में सूना घर पाकर मेवालाल निषाद (60) पुत्र राजाराम ने शुक्रवार को दोपहर घर के खपरैल में अपनी साफी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पुत्र रवि कुमार ने बताया कि एक दुर्घटना में घायल हो जाने के बाद वह दिव्यांग हो गए थे। इसी से क्षुब्ध होकर जान दी। एक और घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के रामगुलाम का पुरवा (गुरेह) में शैलू (28) पत्नी राहुल शनिवार को सुबह घर में लोगों की नजर बचाकर फांसी पर झूल गई। तभी घर वालों ने देख लिया और फौरन उसे फंदे से उतार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वजह नहीं पता चली। उधर, जसपुरा गांव में फूलवती (55) पत्नी कल्लू और सांड़ा (मरका) गांव में कीर्ति (30) पत्नी राजा तथा सिकलोढ़ी (बिसंडा) में माया देवी (40) पत्नी जगमोहन ने शनिवार को दोपहर जहर खा लिया। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने वजह नहीं बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed