{"_id":"5a81dc0b4f1c1ba2268b9eac","slug":"thieves-arrested-four-bikes-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर गिरफ्तार, चार बाइकें बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोर गिरफ्तार, चार बाइकें बरामद
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
बरामद बाइकें और गिरफ्तार युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की चार बाइकें बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक खाईंपार चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद यादव ने कांस्टेबल करन सिंह और दिलीप कुमार के साथ रविवार की रात करीब 9 बजे जिला परिषद चौराहे के पास जयप्रकाश पटेल पुत्र रामआसरे को बाइक के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
इसे बबेरू कोतवाली क्षेत्र के रगौली गांव का बताया गया है। पुलिस की सख्ती पर उसने बाइक चोरी की कई घटनाएं स्वीकारीं। उसकी निशानदेही पर चार बाइक, जिसमें दो हीरो होंडा स्पेलेंडर, एक हीरो होंडा पैशन प्रो और एक यमाहा आरएक्स बरामद हुई है। इनमें से एक हीरो होंडा फतेहपुर की चुराई हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन