फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The young man's body found in river Yamuna

युवक का शव यमुना नदी में मिला

Wed, 21 Jan 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 21 Jan 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
The young man's body found in river Yamuna

सप्ताह भर पहले महोखर गांव से ससुराल के लिए निकले युवक का शव मंगलवार को यमुना नदी में मिला। शरीर पर गहरे चोट के निशान थे। हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


महोखर (देहात कोतवाली) निवासी रामसिंह वर्मा (37) का शव फतेहपुर जनपद के दतौली पुलिस चौकी क्षेत्र में यमुना नदी से बरामद हुआ। भाई अर्जुन ने मृतक की शिनाख्त की। उसने बताया कि राम सिंह परिवार के साथ राजस्थान में ईंट पथाई का काम करता था। वह मकर संक्रांति पर 13 जनवरी को अपने गांव महोखर आया था।
विज्ञापन


उसी दिन राम सिंह और अर्जुन अपनी-अपनी ससुराल के लिए निकले। अर्जुन तिंदवारी में ही ठहर गया। रामसिंह ससुराल अमलीकौर के मजरा ककरा हार चला गया लेकिन वहां नहीं पहुंचा। परिजन तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को यमुना किनारे शव मिला। मल्लाहों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने शिनाख्त की। भाई ने राम सिंह की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed