फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The young man killed by tractor collision

ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत

Sat, 07 Nov 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 07 Nov 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
The young man killed by tractor collision

नरैनी। ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत

विज्ञापन
हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ले ली। चालक फरार हो गया।

कोतवाली क्षेत्र के लोधिन पुरवा गांव का महेंद्र राजपूत (23) पुत्र रामपाल शनिवार की रात साइकिल पर गांव जा रहा था। जमवारा गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार लकड़ी से भरे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। दुर्घटना होते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला।

ग्रामीणों ने नाजुक हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया। जिला अस्पताल से कानपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

उधर, ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्राली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। ट्रैक्टर चालक भाग निकला। पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर में शीशम की लकड़ी ले जाई जा रही थी।

मृतक सीमावर्ती पन्ना (मध्य प्रदेश) जिले के हरनामपुर गांव में क्लीनिक खोलकर मामूली बीमारियों का इलाज करता था। वह चार भाइयों में तीसरा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed