{"_id":"441f311a3812c38e51bbf38aa5599ac7","slug":"the-two-sides-clashed-nine-bled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्ष भिड़े, नौ लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्ष भिड़े, नौ लहूलुहान
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 13 Oct 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच चली
विज्ञापन
लाठियों में महिलाओं समेत नौ घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों
का डाक्टरी परीक्षण कराया है। एक अन्य घटना में खानदानियों ने मां और उसकी
दो पुत्रियों को लहूलुहान कर दिया।
मटौंध कस्बे के हरसिंह थोक में सोमवार की रात बच्चों के विवाद में रामआसरे और लल्लू के परिवार के बीच लाठियां चटक गईं। एक पक्ष के रामआसरे (60) और उसका पुत्र भोला (30) व पत्नी शांति (55) और मां रामकली (80) समेत ममता (40) व रज्जन (32) घायल हो गए।
दूसरे पक्ष के लल्लू (55), उसका पुत्र लाला भाई (25) और पुत्रवधू सपना (20) घायल हो गईं। थानाध्यक्ष उमापति मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है।
उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव में दीवार के विवाद में खानदानियों ने देवकी (50) और उसकी पुत्री गुडिय़ा (25) और चुनकी (18) को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। देवकी ने तीन के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है।