{"_id":"45558e11b246f7e10337c9bb4d8e7c0e","slug":"the-three-young-men-killed-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 07 Nov 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरतकूप (चित्रकूट)। कर्वी में रिश्तेदारी में हुई गमी
विज्ञापन
से बांदा लौट रहे तीन युवकों को किसी वाहन ने कुचल दिया। तीनों की मौके पर
मौत हो गई।
दुर्घटना शनिवार की शाम लगभग सात बजे झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर हुई। समाचार भेजे जाने तक शवों को शिवरामपुर चौकी में रखकर मृतकों के परिजनों का इंतजार किया जा रहा था।
जानकारी के मुताबिक संतोष (45) पुत्र परदेशी निवासी मर्दन नाका (बांदा), राजेश (35) पुत्र सुरेश निवासी मर्दन नाका और सुनील (30) पुत्र संतू निवासी कटरा (बांदा) के साथ कर्वी में अपनी रिश्तेदारी में हुई गमी में आया था। तीनों दलित हैं।
संतोष सफाईकर्मी बताया जाता है। शनिवार रात लगभग सात बजे बाइक से लौटते समय तीनों दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इनकी बाइक भरतकूप चौकी अंतर्गत रसिन मोड़ के पास पड़ी मिली।
गौरतलब है कि यहां पर सड़क के अनुपात में पुलिया कुछ संकरी है और ऐसे में माना जा रहा है कि इनकी बाइक पुलिया से टकरा गई होगी और पीछे से निकला कोई वाहन सभी को कुचलता हुआ निकल गया होगा।
किसी ने भरतकूप चौकी प्रभारी सुजीत कुमार सिंह को सूचना दी। इस पर वह वहां पहुंचे। मौके पर ही तीनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने संतोष की जेब से मिले मोबाइल से उसके परिजनों को इस घटना के बारे में बताया।
समाचार भेजे जाने तक शवों को शिवरामपुर चौकी में रखा गया था और पुलिस मृतकों के परिजनों के पहुंचने का इंतजार कर रही थी।