फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The teenager was kidnapped, raped

किशोरी को अगवा कर किया गैंगरेप

Wed, 22 Feb 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 22 Feb 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
The teenager was kidnapped, raped
गैंगरेप - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

बिसंडा  थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित किशोरी को युवकों ने अगवा कर गैंगरेप किया। किशोरी के पिता ने तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को दो नामजद समेत सात के खिलाफ रेप समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया है। हालत गंभीर होने की वजह से किशोरी को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय दलित किशोरी सोमवार शाम घर से कुछ दूर स्थित टेलर की दुकान से कपड़ों की नाप देकर घर लौट रही थी। बीच रास्ते में सात युवकों ने उसे दबोच लिया। मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और आंखों में पट्टी बांध कर किशोरी को ओवरहेड टैंक के पीछे खींच ले गए और गैंगरेप किया।
विज्ञापन


घर में किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर युवक भाग निकले। किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। इस पर किशोरी को लेकर उसका पिता थाने पहुंचा। किशोरी के पिता की  तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद एवं पांच अज्ञात के खिलाफ धारा रेप, अपहरण एवं पास्को एक्ट समेत एससी/एसटी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी की हालत गंभीर होने पर मंगलवार को उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल की चार सदस्यीय महिला डाक्टरों के पैनल ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण किया। सूत्र बताते हैं कि मेडिकल रिपोर्ट में भी किशोरी के साथ गैंगरेप की पुुष्टि हुई है। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed