फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The results being fielded candidate wife killed

मतगणना में जा रही प्रत्याशी पत्नी को उतारा मौत के घाट

Mon, 14 Dec 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 14 Dec 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
The results being fielded candidate wife killed

बांदा। प्रधान पद की महिला प्रत्याशी को उसके पति ने

विज्ञापन
ही कटार से गला रेत कर मार डाला। यह जघन्य वारदात उसने अवैध संबंध के शक में की।

बसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव के पास रविवार सुबह हुई इस घटना से इलाके में सनसनी है। मतगणना एजेंट की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बाद में पता चला कि पत्नी चुनाव भी हार गई है।

कोर्रही गांव निवासी रईस खां की पत्नी जुबैदा खातून (26) ने ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा था। वह सुबह गांव निवासी अपने मतगणना एजेंट यूसुफ खां के साथ बाइक से बिसंडा के आदर्श इंटर कालेज स्थित मतगणना केंद्र जा रही थी।

गांव से कुछ दूर नहर पुलिया के पास चार हमलावरों ने यूसुफ खां पर लाठी से प्रहार कर बाइक गिरा दी। इसे वह घायल हो गया।

यूसुफ का आरोप है कि इसके बाद रईस खां ने कटार से गला रेतकर जुबैदा की हत्या कर दी। कटार के वार से जुबैदा के पैरों में भी गहरे जख्म आए।

घायल मतगणना एजेंट यूसुफ खां ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। उसने बिसंडा थाने पहुंच कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। उधर, वारदात की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा।

यूसुफ खां की तहरीर पर जुबैदा के पति रईस खां, जाबिर खां तथा दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। यूसुफ के मुताबिक घटना के बाद हमलावर उसकी बाइक लेकर भाग निकले।

ग्रामीणों के मुताबिक रईस अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। गांव में इसकी चर्चा से क्षुब्ध होकर ही उसने वारदात की।

थानाध्यक्ष आरपी सिंह ने बताया कि मतगणना एजेंटकी तहरीर पर पति समेत चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed