फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The police beat up vendors, fiercely sabotage

चालक से बदसलूकी पर पुलिस का तांडव, दुकानदारों को पीटा, जमकर की तोड़फोड़

Tue, 06 Jan 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 06 Jan 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
The police beat up vendors, fiercely sabotage

पुलिस अधिकारी के ड्राइवर से सब्जी विक्रेता की बदसलूकी का खामियाजा बड़ी संख्या में दुकानदारोें और व्यापारियों को भुगतना पड़ा। खिसियाई पुलिस ने जमकर तोड़फोड़ और मारपीट की।

विज्ञापन


घटना मंगलवार को देर शाम की है। सब्जी मंडी (छावनी, न्यू मार्केट रोड) के दुकानदारों ने बताया कि एक पुलिस अधिकारी का चालक सादे कपड़ों बाइक पर शकरकंद खरीदने आया। विक्रेता से किसी बात पर उसकी नोकझोंक हो गई। विक्रेता और उसके साथियों ने चालक के साथ बदसलूकी कर दी। कुछ लोग तो यह भी बताते हैं कि चालक के तमांचा जड़ दिया।
विज्ञापन


कुछ दी देर बार भारी संख्या में पुलिस बल आ धमका और एक तरफ से जो भी मिला उसी की धुनाई की। फुटपाथ पर खड़ी बाइकों पर तोड़फोड़ की। तमाम दुकानदार खासकर सब्जी विक्रेता जान बचाकर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इस बारे में क्षेत्राधिकारी नगर विनोद सिंह ने बताया कि एक फरियादी ने शिकायत की कि सब्जी विक्रेता ने ज्यादा पैसे ले दिए हैं। उस पर उन्होंने एक दरोगा और कुछ सिपाही सब्जी मंडी भेजे थे लेकिन आरोपी दुकानदार पुलिस पहुंचने से पहले ही भाग खड़ा हुआ। क्षेत्राधिकारी ने किसी भी तरह की पुलिस द्वारा मारपीट या तोड़फोड़ की बात को गलत बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed