फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The poison is given by the young woman

ससुराल में जहर खाकर युवती ने दी जान

Thu, 24 May 2018 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Thu, 24 May 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
The poison is given by the young woman
poison shimla

घरेलू कलह से क्षुब्ध युवती ने ससुराल में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। 

विज्ञापन


घटना शहर कोतवाली के बाकरगंज की है। यहां विनोद पांडेय की पत्नी ममता पांडेय (30) ने बुधवार की रात जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम हाउस में पिता चित्रकूट जिले के मऊ गांव निवासी जागेश्वर ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले मारते-पीटते और प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन


दहेज के तानों से क्षुब्ध होकर ममता ने जान दे दी। यह भी बताया कि ढाई साल पहले हर्जा-खर्चा का पति से मुकदमा चला था। इसमें अदालत से ममता के पक्ष में फैसला हुआ था, लेकिन ससुराल वालों ने सुलह करके उसे अपने साथ रख लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मृतका के दिव्यांग पति विनोद ने बताया कि वह अपनी मां के साथ इलाहाबाद के चांदपुर गांव गया था। घटना की जानकारी होने पर वह वापस आ गया। उसका कहना था कि ममता का एक रिश्तेदार अक्सर यहां आता-जाता था। इसी को लेकर पत्नी से विवाद होता था। प्रताड़ित करने का आरोप गलत है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed