फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The headmaster of the school in Banda shot inside shot

बांदा में स्कूल के भीतर मारी प्रधानाध्यापक को गोली

Mon, 21 Mar 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 21 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
The headmaster of the school in Banda shot inside shot
घायल प्रधानाध्यापक - फोटो : अमर उजाला

बांदा। नशे में धुत युवक ने स्कूल में घुसकर प्रधानाध्यापक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल प्रधानाध्यापक को जिला अस्पताल से कानपुर के हैलट अस्पताल रिफर किया गया है। प्रधानाध्यापक पर हमले से खफा प्राथमिक शिक्षक संघ ने चेतावनी दी कि आरोपी की 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो जिले में स्कूलों में तालेबंदी की जाएगी।

विज्ञापन


मटौंध थाना क्षेत्र के मरौली गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को बच्चों की परीक्षा चल रही थी। सुबह करीब 11 बजे गांव का ही महेंद्र यादव पुत्र मुन्नीलाल शराब के नशे में अर्द्धनग्न होकर स्कूल आ धमका। बांदा के इंदिरा नगर निवासी प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद शुक्ला (51) ने उसे स्कूल से बाहर जाने को कहा। इस पर महेंद्र धमकी देकर चला गया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद महेंद्र बाइक से आया और तमंचे से प्रधानाध्यापक राजेंद्र शुक्ला को दो गोलियां मारीं।

एक गोली राजेंद्र के हाथ में और दूसरी जांघ में लगी। खून में लथपथ प्रधानाध्यापक वहीं गिर पड़े। गोली चलने से स्कूल के बच्चे और स्टाफ के लोग सहम गए। महेंद्र तमंचा लहराते हुए भाग निकला। ग्रामीणों ने घायल प्रधानाध्यापक को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रिफर कर दिया गया। घटना की रिपोर्ट मटौंध थाने में दर्ज की गई है। मटौंध थानाध्यक्ष उमापति मिश्र का कहना है कि महेंद्र की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। हमीरपुर और महोबा जिलों में भी उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed