फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The father - son four to two years imprisonment attack

पिता-पुत्र पर हमले में चार को दो-दो वर्ष कैद

Sat, 17 Oct 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 17 Oct 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
The father - son four to two years imprisonment attack

बांदा। दलित बिरादरी के पिता-पुत्र पर हमला कर उन्हें

विज्ञापन
घायल कर देने के जुर्म में चार आरोपियों को अदालत ने दो-दो वर्ष की कैद और एक-एक हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई मुकदमे का फैसला 15 साल बाद हुआ।
जसपुरा कस्बा निवासी मलखान कोटार्य ने पांच जून 1999 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका पुत्र विक्रम दरवाजे के बाहर चारपाई पर लेटा था। गांव के ही चंद्रभूषण सिंह और उसका पुत्र राजेश उर्फ लालू तथा दयाराम सिंह और रवि भूषण सिंह ने उस पर लाठी से हमला कर दिया।

हमलावरों का कहना था कि वह चारपाई पर क्यों लेटा? उसे बचाने आए पिता मलखान और बड़े भाई को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। पुलिस ने कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद डाक्टरी परीक्षण कराया। विवेचना के बाद अदालत में चार्जशीट दाखिल की।

अभियोजन की ओर से ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह सेंगर ने नौ गवाह पेश किए। शनिवार को विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) ने चारों आरोपियों को धारा 323 में छह-छह माह की कैद और 500-500 रुपये जुर्माना, जुर्माना न देने पर 15-15 दिन की अतिरिक्त कैद, धारा 504 में छह-छह माह की कैद और एक-एक हजार रुपये जुर्माना या 15-15 दिन की अतिरिक्त, धारा 506 में दो-दो वर्ष की कैद और एक-एक हजार रुपये जुर्माना या एक-एक माह की अतिरिक्त कैद के आदेश दिए।

आरोपी राजेश उर्फ लालू सिंह को सिर्फ एससी/एसटी एक्ट में तीन वर्ष की कैद और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न देने पर छह माह की कैद और होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed