फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The body of the young man found hanging

फांसी से लटका मिला युवक का शव

Mon, 14 Dec 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 14 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
The body of the young man found hanging

बांदा। युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर फांसी पर

विज्ञापन
टंगा मिला। परिजनों के मुताबिक चार दिन पहले उसका गांव के एक युवक से विवाद हुआ था। हालांकि परिजन फांसी लगाने की वजह नहीं बता सके।

चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा गांव निवासी नीरज (18) ब्रजकिशोर तिवारी शनिवार को शाम घर से निकला था। इसके बाद उसका पता नहीं चला।

रविवार की सुबह परिजनों ने गांव से कुछ दूर सरकारी ट्यूबवेल के पास बबूल के पेड़ पर उसका शव नायलोन की रस्सी से फंदे पर टंगा देखा। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।

पिता ब्रजकिशोर ने बताया कि शनिवार को शाम सहकारी समिति से अपने ट्रैक्टर से खाद लेकर घर में रखने के बाद मां से घूमने जाने को कहकर निकला था। वह दो भाइयों में छोटा था।

बड़े भाई पंकज ने बताया कि तीन-चार दिन पहले गांव के एक युवक से उसका विवाद हुआ था। हालांकि फांसी लगाने की वजह के बारे मेें स्पष्ट नहीं बता सके।

फांसी लगाने वाली नायलोन की रस्सी पुरानी थी। यह उनके घर की नहीं थी। वह संपन्न परिवार का था। आत्महत्या की वजह पहेली बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed