फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tempo uncontrolled reflex, 13 injured

अनियंत्रित टेंपो पलटा, 13 यात्री घायल

Mon, 11 Apr 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 11 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Tempo uncontrolled reflex, 13 injured
हादसा

बबेरू। कस्बे से सवारियां भरकर औगासी की ओर जा रहा टेंपो मवेशी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए। दो बाइकों की भिड़ंत में सात राहगीर जख्मी हुए।

विज्ञापन



सोमवार को दोपहर कस्बे से सवारियां लेकर टेंपो औगासी जा रहा था। काजीटोला गांव के नजदीक अचानक गाय सामने आ गई। बचाने के प्रयास में चालक संतुलन खो बैठा और टेंपो खड्ड में पलट गया।
विज्ञापन


टेंपो सवार ममता (25) पत्नी अभिलाष, शिवकांती (22) पत्नी कैलाश, राजरानी (45) पत्नी शिवगोपाल, रजमोहन (30) पुत्र सूरजपाल, संगीता (25) पत्नी राममोहन, रजनीश (6) पुत्र राममोहन, आशीष (8) पुत्र राममोहन निवासी दोहा, मीरा देवी (50) पत्नी गोरेलाल, राधा (20) पुत्री गोरेलाल (तिंदवारी), टिरियां (70) निवासी तिलौसा (कमासिन), टेंपो चालक बुद्धीलाल (40) पुत्र रघुनंदन (काजीटोला), इंद्री (45) पत्नी रामस्वरूप, अच्छेलाल (6) पुत्र विनोद निवासी लोहारिन गोड़वा (गाजीपुर) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दूसरी घटना में जोगनी माता (वाकल) से दर्शन कर बबेरू आते समय आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। रज्जू सोनी (28) पुत्र देवीदीन व उसकी पत्नी सुनंदा (25) निवासी बबेरू और दूसरी बाइक सवार धनंजय (25) पुत्र बच्चा व बेबी (50)  पत्नी ओमप्रकाश, कामिनी (20) पुत्री महेश तिवारी निवासी निवासी असोथर (फतेहपुर) घायल हो गए। नीलम (8) पुत्री घनश्याम तथा रजोली (5) पुत्र घनश्याम भी घायल हो गए। घायलों को नाजुक हालत में सीएचसी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed