फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tempo overturns eight injured

टेंपो पलटने से आठ यात्री घायल

Tue, 13 Oct 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 13 Oct 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन

बबेरू। टेंपो पलटने से आठ यात्री घायल हो गए। उन्हें

विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। तीन को सीएचसी से जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव के 12 लोग टेंपो पर बहुआ (फतेहपुर) से मंगलवार को गांव लौट रहे थे। सधुवा नाले के पास एक्सल टूट जाने से टेंपो पलट गया।

टेंपो सवार जीशान (11) पुत्र शमशाद, रेशमा (22) पुत्री अबरार, इमामन (65) पत्नी मैकू खां, अबरार (80) पुत्र इकबाल, दिलशाद (13) पुत्र अंसार, रुखसाना (40) पत्नी अबरार, अंसार (33) पुत्र मैकू, अफसाना (40) पत्नी इदरीस दबकर घायल हो गईं। राहगीरों ने उन्हें बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर जीशान, रेशमा और इमामन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

उधर, कोतवाली क्षेत्र के जमुनिहा पुरवा निवासी गंगाजलिया (35) पत्नी कामता मंगलवार को सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed