{"_id":"0e3a1ba8f7e4f4725d5786e0a6a00119","slug":"tempo-gap-fell-including-two-teachers-four-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो खाईं में गिरा, दो शिक्षक समेत चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंपो खाईं में गिरा, दो शिक्षक समेत चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। रोडवेज बस की टक्कर से टेंपो गहरी खाईं में जा गिरा। उस पर सवार दो शिक्षकों समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
गंभीर हालत में महिला को कानपुर रेफर कर दिया गया। अन्य हादसों में चार जख्मी हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार को सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांदा से गोयरा मुगली गांव जा रहे टेंपो को केन नदी पुल के पास रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टेंपो लगभग 30 फीट गहरी खाईं में गिरकर पलट गया। राहगीरों व पुलिस ने घायलों को टेंपो से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
घायलों में गोयरा मुगली गांव निवासी महबूब खां (45) पुत्र मोहम्मद सुल्तान रहमानिया इंटर कॉलेज मौदहा में टीचर हैं। एक अन्य टीचर मोहम्मद अशफाक अंसारी (52) कौशांबी जिले के नेता नगर करारी के रहने वाले हैं और प्राथमिक विद्यालय गोयरा में तैनात हैं।
एक अन्य घायल रामप्यारी (38) पत्नी पवन कुमार निवासी क्योटरा (बांदा) को जिला अस्पताल से नाजुक हालत में कानपुर रिफर कर दिया गया। घायल चालक अयूब (27) पुत्र कलोट निवासी गोयरा मुगली को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक अन्य घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के साथी गांव निवासी राजेश (22) पुत्र मुन्नीलाल अपने फूफा रामकृष्ण (35) पुत्र रामआसरे निवासी कछिया पुरवा बिसंडा के साथ बाइक पर गांव जाते समय खुरहंड कस्बे के पास मार्शल जीप की टक्कर से घायल हो गए।
उधर, नरैनी निवासी शुभम (18) पुत्र चंद्रशेखर गुरुवार की रात छत से गिरकर घायल हुआ। शहर के खाईंपार मोहल्ला निवासी जीतू (28) पुत्र राजाराम छत से गिरकर घायल हुआ।