फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teenager killed by truck crushing

ट्रक से कुचलकर किशोरी की मौत

Thu, 03 Dec 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 03 Dec 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Teenager killed by truck crushing

बांदा। ट्रक से कुचलकर किशोरी की मौत हो गई। भीड़ ने

विज्ञापन
चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एक अन्य घटना मेें जीप की टक्कर से वृद्ध घायल हो गया। उधर, पेड़ से गिरकर युवक जख्मी हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तिंदवारी थाना क्षेत्र के क्योटरा बहिंगा गांव की सीमा (17) पुत्री गजोधर गुरुवार की सुबह साइकिल से सब्जी लेने तिंदवारी बाजार आई थी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सब्जी मंडी के पास बांदा से फतेहपुर की ओर जा रहे गिट्टी भरे ट्रक ने उसे कुचल दिया।

गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

पोस्टमार्टम के दौरान सपा जिला महासचिव राजेंद्र यादव समेत क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। भीड़ ने ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे मेें ले लिया।
 
एक अन्य घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव का दरबारीलाल (70) गुरुवार की सुबह खेतों में बने पुरवा से गांव जाते समय नरैनी की ओर से आ रही जीप की टक्कर से घायल हो गया।

परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा गांव निवासी शिवकरन सिंह (30) पुत्र जसवंत सिंह गुरुवार को दोपहर पेड़ पर पत्ती तोड़ते समय गिरकर घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed