फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teen shot dead in Banda himself

बांदा में किशोर ने खुद को गोली से उड़ाया

Wed, 29 Jun 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Wed, 29 Jun 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Teen shot dead in Banda himself
आत्महत्या - फोटो : amar ujala

बांदा। किशोर ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रात को शव खेत पर मिला। परिजनों के मुताबिक किशोर ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की है।मटौंध थाना क्षेत्र के हरदोनी गांव निवासी सुधीर (17) पुत्र उत्तम सिंह मंगलवार सुबह बाइक लेकर घर से निकला था। शाम तक न लौटने पर परिजनों ने तलाश की। इसी बीच कुछ चरवाहों ने गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर एक बाइक लावारिस हालत में खड़ी होने की जानकारी दी। पिता उत्तम सिंह व ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो बाइक से कुछ दूर खून से लथपथ सुधीर का शव पड़ा था।

विज्ञापन


घटनास्थल पर 315 बोर का तमंचा और सुसाइड नोट भी मिला। इसमें लिखा था कि- ‘पिता जी मुझे माफ कर देना। मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं।’ मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि सुधीर तीन साल से मिर्गी की बीमारी से पीड़ित था। जिला अस्पताल में ठीक न होने पर तीन माह से एम्स दिल्ली में इलाज चल रहा था। सुधीर यहां महारानी लक्ष्मीबाई आवासीय विद्यालय में 10वीं कक्षा का छात्र था। थानाध्यक्ष उमापति मिश्र ने बताया कि सुधीर ने बीमारी से आजिज आकर आत्महत्या की है। वह तमंचा कहां से लाया, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed