फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tailor hangs in the house

घर में टेलर ने लगाई फांसी

Sun, 01 Apr 2018 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 01 Apr 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
Tailor hangs in the house
Syrian blogger hanging

टेलरिंग (कपड़ा सिलाई) करने वाले युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाई। तिंदवारी में कबीर नगर निवासी 35 वर्षीय राजेंद्र पुत्र सुखलाल कोरी रविवार को शाम घर में अकेला था। पत्नी खेत गई हुई थी। चारों छोटे बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी बीच राजेंद्र ने छत के छल्ले में रस्सी बांधी और गर्दन में फंदा कसकर फांसी पर झूल गया। उसकी वहीं मौत हो गई।

विज्ञापन


कुछ देर बाद पड़ोसियों ने खिड़की शव लटकता देखा। नगर पंचायत सदस्य घनश्याम अनुरागी ने पुलिस को सूचना दी। उधर, खेत से लौटी पत्नी संदीप कुमारी ने बताया कि वह अपने चारों बच्चों और पति के साथ यहां किराए के मकान में रह रही है। पति राजेंद्र घर पर ही सिलाई का काम करता था। मूलरूप से वह तिंदवारी थाना क्षेत्र के ही गरौंती गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाने के उप निरीक्षक कौशलेश सिंह चौहान ने बताया कि पत्नी से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच मोबाइल फोन के सिमकार्ड को लेकर विवाद हो गया था। इसी के बाद मौका पाकर राजेंद्र ने फांसी लगा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed