{"_id":"5720ff534f1c1b0a61a91e97","slug":"stop-stealing-cash-and-jewelery-worth-millions-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 27 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने कुंडी तोड़कर इसी बक्से से पार किए जेवर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कोतवाली की कमान नए प्रभारी के हाथ आने के बाद भी शहर में चोरियों का सिलसिला नहीं थमा। अराजकत्वों और जुआरियों के अड्डे खुटला में सूना मौका पाकर चोराें ने लाखों रुपये का माल पार कर दिया। चौकी पुलिस ने गृहस्वामी की गैर मौजूदगी में एक बार मौका मुआयने की रस्मअदायगी के बाद चुप्पी साध ली।
विज्ञापन
शहर में चोरियों की लंबी फेहरिस्त है। किसी का भी खुलासा नहीं हुआ। ताजी घटना में खुटला मोहल्ले में कालका मंदिर के पास सुधीर कुमार और सावित्री शर्मा के घर में चोरों ने दरवाजे के ताले और बक्से व अटैची की कुंडियां तोड़कर एक हजार रुपये नकद और लगभग डेढ़ लाख रुपये के जेवरात (तीन तोला सोना व एक किलो चांदी) चोरी कर ली। गृहस्वामी सपरिवार एक दिन पहले कानपुर शादी के निमंत्रण में चला गया था। बुधवार को सुबह घर के ताले टूटे देख पड़ोसी रिश्तेदार ने फोन पर सूचना दी।
विज्ञापन
दोपहर बाद परिवार कानपुर से बांदा लौटा इस बीच सुबह कालवनगंज चौकी प्रभारी ने सरसरी तौर पर घटना स्थल देखा और लौट गए। गृहस्वामी की पुत्री दीपाली शर्मा ने बताया कि देर शाम तक कोई पुलिस अधिकारी जांच आदि का नहीं आया। गौरतलब है कि जहां पर चोरी हुई वहां जुआरियों और अराजकत्वों का रात दिन जमघट रहता है। इसकी शिकायत कई बार पुलिस को की जा चुकी है।
विज्ञापन