फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Son and brother of former legislator filed a report on the SP leader

पूर्व विधायक के पुत्र व भाइयों पर सपा नेता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Wed, 18 Nov 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 18 Nov 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Son and brother of former legislator filed a report on the SP leader

बांदा। जिला पंचायत सदस्य चुनाव जीत गईं पूर्व विधायक

विज्ञापन
की बहू के पति और चार भाइयों व दो भतीजों के विरुद्ध चुनाव में निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे सपा नेता ने जान से मारने के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

वार्ड-23 (अतर्रा ग्रामीण) से हाल ही में डीडीसी का चुनाव पूर्व विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी की बहू विनीतिका द्विवेदी बसपा से चुनाव लड़कर जीती हैं।

उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा नेता बृजभूषण यादव रहे। बुधवार को अतर्रा थाने में बृजभूषण की ओर से दर्ज की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि 15 नवंबर को शाम करीब 7:30 बजे वह महोतरा गांव से स्कार्पियो पर लौट रहे थे।

तभी पूर्व विधायक के कृषि फार्म के पास पूर्व विधायक के पुत्र मयंक द्विवेदी और भाई रामनरेश, अवध नरेश, कौशल व शिवनरेश और भतीजे जय व विजय द्विवेदी ने रास्ते में बोलेरो आड़ी खड़ी करके उन्हें रोकने का प्रयास किया और फायरिंग शुरू कर दी।

वह किसी तरह जान बचाकर भागे। बाइकों से स्कार्पियो का पीछा कर फायर किए। थानाध्यक्ष राकेश पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद धारा 307/34 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

उधर, विधायक के पुत्र मयंक द्विवेदी ने रिपोर्ट को पूरी तरह झूठा और साजिश बताया। कहा है कि डीडीसी चुनाव में हारने की बौखलाहट में सपा नेता ने सत्तारूढ़ दल होने का नाजायज फायदा उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed