फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sister-in-law poured kerosene and set it on fire

जेठानी ने केरोसिन छिड़ककर देवरानी को लगाई आग

Thu, 05 Jan 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 05 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Sister-in-law poured kerosene and set it on fire
झुलसी - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

पारिवारिक विवाद में जेठानी ने देवरानी पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी। उसे गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाहिता को बचाने में उसके पति व ससुर भी झुलस गए। जेठानी व देवरानी के बीच करीब दो साल से विवाद चल रहा था।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के फूटाकुंआ (पल्हरी) निवासी चित्रा देवी (23) पत्नी दिनेश गुरुवार सुबह आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गई। पति, सास व ससुर ने आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सास शांति देवी व पति दिनेश ने आरोप लगाया कि बंटवारा होने के बाद दोनों भाई एक ही मकान में अलग-अलग रहते हैं।
विज्ञापन


बड़े भाई की पत्नी नीतू से अक्सर विवाद होता था। गुरुवार सुबह सफाई को लेकर देवरानी चित्रा व जेठानी नीतू के बीच झगड़ा हो गया। तभी जेठानी नीतू ने चित्रा के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। बचाने में पति दिनेश (25) के दोनों हाथ झुलस गए। ससुर भागवत (60) भी झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन- फानन में चित्रा को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। विवाहिता के ससुर भागवत ने बताया कि बड़ा पुत्र रवि उर्फ मनीष उसके गांव मूंगुस (गिरवां) में डेढ़ बीघा जमीन अपने नाम करने की जिद कर अक्सर लड़ता था।


आरोप लगाया कि लगभग डेढ़ साल पहले नीतू ने सास शांति देवी को भी जलाने की कोशिश की थी। एक अन्य घटना में मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव निवासी फलक (3) पुत्र गुलफाम गुरुवार को सुबह खेलते समय चूल्हे में गिरकर झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed