{"_id":"718148c9a772053a630d26cb8b845084","slug":"sick-baby-out-with-the-laws-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार बच्ची के साथ ससुराल से निकाला, एसपी से की महिला ने फरियाद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीमार बच्ची के साथ ससुराल से निकाला, एसपी से की महिला ने फरियाद
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 20 Feb 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक माह की दुधमुंही बीमार बच्ची समेत मां को ससुराल वालों ने निकाल बाहर किया। पुलिस ने दबाव बनाकर उसे फिर ससुराल के हवाले किया तो उन्होंने उसका खाना-पीना बंद कर दिया गया। महिला ने एसपी से फरियाद की है।
विज्ञापन
शंकर नगर निवासी श्रुति कीर्ति पत्नी ओम प्रकाश कुशवाहा ने शुक्रवार को एसपी को दी अर्जी में बताया कि शादी 14 वर्ष पूर्व हुई थी। तीन बच्चे हैं। सबसे छोटी बच्ची एक माह की है। ससुराल में उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। कई-कई दिन खाना नहीं दिया जाता। वह खुद मजदूरी करके मासूम बच्चों का पेट भर रही है।
विज्ञापन
19 फरवरी को शाम खाना मांगने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकालने की धमकी दी। वह कालूकुआं पुलिस चौकी गई तो पुलिस ने उसे ससुराल में दाखिल कराया। पीडि़त श्रुति ने रिपोर्ट लिखने की मांग की है।
विज्ञापन